हर्ष विहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, BC और तड़ीपार बदमाश गिरफ्तार; लूट व स्नैचिंग के 4 मामले सुलझे....!
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार थाना पुलिस ने लूट और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर चार मामलों का खुलासा किया है। SHO इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अखलाख उर्फ इखलाख (36) और शेर खान (22) को दबोच लिया। जांच में सामने आया कि अखलाख थाना हर्ष विहार का घोषित BC (बैड कैरेक्टर) है, जबकि शेर खान दिल्ली से तड़ीपार (Externed) घोषित अपराधी है। पूछताछ में दोनों ने एक लूट और तीन स्नैचिंग की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है। दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वे अन्य वारदातों में भी शामिल रहे हैं या नहीं।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली