INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

हर्ष विहार में जानलेवा हमले का खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार

₹3,500 के विवाद में MCD कर्मचारी पर हमला, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे आरोपी...!
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार
में धारदार हथियार से जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 54 वर्षीय प्रताप सिंह और उसके 26 वर्षीय बेटे आशीष को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, एफआईआर दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। ₹3,500 बने विवाद की वजह जांच के अनुसार, MCD कर्मचारी आशीष पर हमले के पीछे ₹3,500 के लेनदेन का विवाद था। आरोप है कि प्रताप सिंह ने अपने बेटे राहुल को MCD में नौकरी दिलाने के सिलसिले में सोनू सागर को रकम दी थी। पैसे वापस मांगने पर विवाद बढ़ गया और धारदार हथियार से हमला किया गया। पुलिस ने CCTV फुटेज, खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी के आधार पर कार्रवाई की। टीम का नेतृत्व SHO तेज दत्त गौड़ ने किया। कार्रवाई में SI दीपांशु, ASI आशीष और हेड कांस्टेबल रोहित, अंकित, राहुल मलिक व शरद शामिल रहे। ACP गौरव कुमार त्रिपाठी की निगरानी में जांच जारी है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली