गुरुग्राम में हाई वोल्टेज ड्रामा: युवती को पकड़कर युवक चिल्लाया— 'मुझे बचा लो'
गुरुग्राम के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सड़क किनारे शनिवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। एक युवक अचानक घबराहट की हालत में एक युवती को पकड़कर बैठ गया और राहगीरों से "मुझे बचा लो" कहकर मदद की गुहार लगाने लगा। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोग वीडियो बनाने लगे। इस बीच युवती ने लोगों से कैमरा बंद करने की अपील की। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची और युवक को शांत कर स्थिति संभाली। जांच में पता चला कि युवक दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है और गंभीर मानसिक तनाव तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी बीमारी के इलाज से गुजर रहा है। परिजनों ने पुलिस को उपचार के दस्तावेज दिखाए, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर युवक को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली