INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

झांसी में बाबा बनकर सालों से छिपा हिस्ट्रीशीटर ‘काली सरकार’ गिरफ्तार

झांसी में बाबा बनकर सालों से छिपा हिस्ट्रीशीटर ‘काली सरकार’ गिरफ्तार
झांसी के मऊरानीपुर में पुलिस ने हरदोई के हिस्ट्रीशीटर प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, वह अपनी पहचान बदलकर सत्यानंद शुक्ला उर्फ ‘काली सरकार’ के नाम से कुरैंचा गांव स्थित मंदिर में रह रहा था। प्रदीप पर हरदोई में लूट और मारपीट समेत कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2014 के लूट और 2018 के मारपीट मामले में अदालत में पेश न होने पर उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी हुए थे। पुलिस के अनुसार, वह कई वर्षों से फरार था। मंदिर में वह दिव्य दरबार लगाता था और गंभीर बीमारियों को ठीक करने का दावा करता था। वह कभी संत का भेष तो कभी आर्मी जैसी वर्दी पहनकर रहता था।उसके दरबार में दूर-दराज के साथ विदेशों से भी लोग पहुंचने की जानकारी सामने आई है। सोशल मीडिया पर उसके एक लाख से अधिक फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली