गंगापुर–लासूर रोड पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत
गंगापुर (संवाददाता)* : गंगापुर–लासूर रोड स्थित शिल्लेगांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें टू-व्हीलर और कंटेनर की टक्कर में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही रुग्णवाहिका चालक शुभम वाघमारे तथा अनिकेत मुळक, संदीप गंडे, ओम वाघ, ऋषी मनोज चव्हाण, शाहरुख भाई पठाण, मयूर राजपूत, कार्तिक शापोला, सागर डमाळे, शुभम कारवाड, नितीन चव्हाण, प्रमोद, योगेश जयस्वाल, यश सोनवणे, भालेराव, कार्तिक चव्हाण एवं पुलिस कर्मचारी पीएसआई लक्ष्मण भोजने ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर सहायता कार्य किया।
सभी की मदद से मृत महिला के शव को गंगापुर घाटी अस्पताल में दाखिल कराया गया। मृत महिला की पहचान आरती गव्हाणे (उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी घोडेगांव) के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट : अशोक वर्णे दिल्ली क्राइम प्रेस