INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

सिविल कोर्ट में मकान का मामला विचाराधीन, एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में दीवार तोड़कर नया गेट लगाने का आरोप

सिविल कोर्ट में मकान का मामला विचाराधीन, एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में दीवार तोड़कर नया गेट लगाने का आरोप

बगरैन।
मकान को लेकर सिविल कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बीच ग्राम बगरैन निवासी मोहनलाल ने एसडीएम बिसौली को प्रार्थना पत्र देकर मकान पर जबरन कब्जे और निर्माण में बदलाव किए जाने के आरोप लगाए हैं। प्रार्थना पत्र के अनुसार, शिकायतकर्ता के पिता के नाम रहे मकान की कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई गई है। आरोप है कि शराब पिलाकर कथित रूप से करीब 3 लाख रुपये में मकान के दस्तावेज दूसरे पक्ष के नाम करा दिए गए। इसी विवाद को लेकर सिविल कोर्ट में वाद चल रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली गया हुआ था। इसी दौरान उसकी गैरमौजूदगी में मकान की दीवार तोड़कर नया गेट लगा दिया गया और गेट पर ताला डाल दिया गया। शिकायत में घर का सामान बाहर निकालने और नकदी ले जाने के भी आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने एसडीएम से मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र पर एसडीएम कार्यालय स्तर से कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण खबर में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र के आधार पर हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तथा दूसरे पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।

रिपोटर एके सोनी  बदायूं