सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा": भाजपा के नए प्रदेश मंत्री डॉ. रवि प्रकाश
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय व राज्य नेतृत्व द्वारा डॉ. रवि प्रकाश को अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह की लहर है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की घोषणा होते ही जनपद के भाजपा पदाधिकारियों और समर्थकों ने डॉ. प्रकाश को बधाई देना शुरू कर दिया नियुक्ति के बाद मीडिया से एक विशेष बातचीत में डॉ. रवि प्रकाश ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संगठन का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने पूरी कर्मठता से काम करने का संकल्प लेते हुए कहा, "पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरूंगा। संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करूँगा।"अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा ही लक्ष्य डॉ. रवि प्रकाश ने समाज के प्रति अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने जोर देकर कहा, "अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।" इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता से मिल रहे अपार स्नेह और आशीर्वाद के लिए सभी का धन्यवाद किया।केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए नव-नियुक्त प्रदेश मंत्री ने कहा कि भाजपा ने हमेशा दलित वर्ग का सम्मान किया है और उन्हें साथ लेकर चली है। इतिहास का जिक्र करते हुए उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व में मुख्यमंत्री मायावती को समर्थन देकर मुख्यमंत्री बनवाने का काम भी भारतीय जनता पार्टी ने ही किया था, जो दलित समाज के प्रति पार्टी की सकारात्मक सोच को दर्शाता है। बधाई देने वालों का लगा तांता , डॉ. रवि प्रकाश की इस बड़ी सांगठनिक नियुक्ति की खुशी में उनके आवास और स्थानीय कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। समर्थकों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। डॉ. प्रकाश ने भी सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराकर उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर सतेंद्र सैनी ,सहयोगी जितेंद्र राठी भोपा