कोटेदारों के हित में लिए गए फैसले पर आदर्श कोटेदार संघ ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
बिजनौर, 2 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोटेदारों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले पर आदर्श कोटेदार संघ से जुड़े राशन डीलरों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कोटेदारों ने जिलाधिकारी, बिजनौर को धन्यवाद एवं आभार ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से कोटेदारों ने कहा कि सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के हित में लिया गया निर्णय सराहनीय है। कोटेदारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय का आभार जताते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय से उचित दर विक्रेताओं का मनोबल बढ़ा है और वे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से जनता की सेवा और बेहतर तरीके से करने के लिए प्रेरित होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में राशन डीलर लव कुमार, देवेन्द्र कुमार, धर्मपाल सिंह, धनीराम, मनोज राठी एवं योगेंद्र सिंह शामिल रहे। सभी कोटेदारों ने सरकार के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उचित दर विक्रेता गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सरकार द्वारा कोटेदारों की समस्याओं और हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निर्णय लिए जाते रहेंगे।
रिपोर्ट - लव कुमार