खारी बावली में अवैध विदेशी सिगरेट का भंडाफोड़, 78,800 स्टिक बरामद...!
DCP NORTH DISTRICT की STF टीम ने खारी बावली नया बांस, पान मंडी इलाके में छापेमारी कर अवैध विदेशी सिगरेट के भंडारण का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 45 वर्षीय जुनैद अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुकान पर पिछले छह महीने से मैनेजर के तौर पर काम कर रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने नौ अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की कुल 78,800 सिगरेट स्टिक बरामद कीं। पुलिस के मुताबिक, बरामद सिगरेट पर भारतीय कानून के तहत अनिवार्य चित्रात्मक स्वास्थ्य चेतावनी नहीं थी। आरोपी कथित तौर पर सिगरेट को थोक में रखकर खुदरा बिक्री और ऑर्डर के आधार पर सप्लाई करता था। मामले में थाना लाहौरी गेट में FIR नंबर 487/26, धारा 7/20 COTPA के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब दुकान मालिक और सिगरेट सप्लायरों की तलाश कर रही है।
खारी बावली में अवैध विदेशी सिगरेट का भंडाफोड़, 78,800 स्टिक बरामद...!
Genral
08/10/2026 07:33 AM 16
X