द्वारका में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 2,082 क्वार्टर के साथ आरोपी गिरफ्तार...!
◾ द्वारका पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2,082 क्वार्टर शराब बरामद की है। 3 सितंबर को स्पेशल स्टाफ की टीम ने BHD नगर क्षेत्र में सूचना के आधार पर UER-II फ्लाईओवर के पास घेराबंदी की।
◾ Delhi Police ने हरियाणा की ओर से आ रही सुनहरे रंग की Toyota Corolla Altis को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की।
◾ टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान आशीष (28), निवासी खरखौदा, सोनीपत के रूप में हुई। कार से 42 कार्टूनों में शराब बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले भी छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।
◾ अब पुलिस शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
द्वारका में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 2,082 क्वार्टर के साथ आरोपी गिरफ्तार...!
Genral
15/09/2026 04:24 AM 106
X