INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिल्ली क्राइम प्रेस की खबर का असर, 3 दिन से लापता पिल्ले सकुशल बरामद

दिल्ली क्राइम प्रेस की खबर का असर, 3 दिन से लापता पिल्ले सकुशल बरामद

सबलपुर बितरा पिछले तीन दिनों से लापता दो पालतू पिल्ले आखिरकार सकुशल बरामद कर लिए गए। पिल्लों के मालिक लव कुमार ने उनकी गुमशुदगी की सूचना सोशल मीडिया और स्थानीय ग्रुपों में साझा की थी, जिसके बाद मामला तेजी से लोगों तक पहुंचा। दिल्ली क्राइम प्रेस द्वारा पिल्लों के लापता होने की खबर प्रकाशित किए जाने के बाद ग्रामीणों का भी ध्यान इस ओर गया। खबर प्रसारित होने के कुछ समय बाद गांव के कई लोगों ने फोन कर सूचना दी कि दोनों पिल्ले गांव के बाहर देखे गए हैं। सूचना मिलते ही मालिक मौके पर पहुंचे और दोनों पिल्लों को सुरक्षित अपने साथ घर ले आए। पिल्लों के मिलने से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लव कुमार ने पिल्लों की तलाश में सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों तथा दिल्ली क्राइम प्रेस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाचार के माध्यम से सूचना अधिक लोगों तक पहुंची, जिससे पिल्लों को ढूंढने में मदद मिली। ग्रामीणों ने भी राहत जताते हुए कहा कि तीन दिन से चल रही "पिल्ला खोज अभियान" का आखिरकार सुखद अंत हो गया।

रिपोर्ट - लव कुमार