INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मेरठ में पति ने पत्नी को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, अंदर बैठी गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार...!

मेरठ में पति ने पत्नी को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, अंदर बैठी गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार...!
उत्तरप्रदेश। मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र
में पति-पत्नी और दूसरी महिला से जुड़ा विवाद सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया। रिपोर्टों के मुताबिक, सुनीता ने अपने पति मयंक को एक अन्य महिला के साथ कार में देखा और विरोध करते हुए कार रोकने की कोशिश की। आरोप है कि मयंक ने कार रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ा दिया।  जान बचाने के लिए सुनीता कार के बोनट पर चढ़ गई, लेकिन कार नहीं रुकी और वह करीब पांच किलोमीटर तक बोनट पर लटकी रही। राहगीरों ने किसी तरह कार को रुकवाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सुनीता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पति मयंक और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार भी कब्जे में ले ली है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली