त्रिलोक पुर खुर्द में श्री जनकल्याण सेवा समिति ने छठ महापर्व में की श्रद्धालुओं की सेवा
उ प्र कुशीनगर विकास खण्ड विशुनपूरा अंतर्गत ग्राम त्रिलोक पुर खुर्द में प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी छठ महापर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस छठ के पावन अवसर पर श्री जन कल्याण सेवा समिति के तरफ से श्रद्धालुओं की सेवा एवं स्वागत के लिये पानी, चाय, मिठाई, और फलों की उत्तम व्यवस्था की गई। समिति के सदस्यों के द्वारा पूरे लगन से और सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की सेवा की। इस दौरान दिल्ली क्राइम भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के मेंबर देवी कांत पांडे जो श्री जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष भी हैं, इसके अलावा राम मिलन पांडे,समाज सेवी अमित जायसवाल, बेईला साहनी, श्याम प्रताप पांडे, दिवाकर पांडे,मनीष चौरसिया,अंगद सिंह, सुगम सिंह,एवं ग्राम प्रधान बबलू कुशवाहा,योगेश पांडे,विनय पांडे,रमेश प्रसाद,लालू साहनी,बंसराज पटेल,बहादुर पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। श्री जनकल्याण सेवा समिति के इस सराहनीय प्रयास को क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं ने भूरी भूरी प्रसंसा की। इस आयोजन ने सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द,एवं जनसेवा की भावना को और मजबूत किया।
दिल्ली क्राइम प्रेस रिपोर्टर आर एन सिंह
त्रिलोक पुर खुर्द में श्री जनकल्याण सेवा समिति ने छठ महापर्व में की श्रद्धालुओं की सेवा
Genral
17/11/2026 08:25 AM 1786
X