INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

₹14 करोड़ की पैतृक संपत्ति के विवाद में अपने ही बेटे की करवाई निर्मम हत्या, साजिश में थी शामिल ..!

₹14 करोड़ की पैतृक संपत्ति के विवाद में अपने ही बेटे की करवाई निर्मम हत्या, साजिश में थी शामिल ..!

◾ देहरादून में ₹14 करोड़ की पैतृक संपत्ति के विवाद को लेकर 42 वर्षीय अर्जुन शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस जांच में कथित साजिश सामने आई है। 
◾ 11 फरवरी 2026 को तिब्बती मार्केट के पास टेनिस खेलकर लौट रहे अर्जुन पर स्कूटर सवार दो बदमाशों ने बेहद करीब से गोलियां चलाई थीं। 
◾ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कथित शूटर पंकज राणा और राजू राणा को रामपुर वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया। 
◾ पूछताछ में ₹12 लाख की कथित सुपारी का खुलासा होने का दावा है। जांच आगे बढ़ने पर रियल एस्टेट ब्रोकर विनोद उनियाल, डॉ. अजय खन्ना और अर्जुन की मां वीना शर्मा के नाम सामने आए। 
◾ पुलिस के मुताबिक, विवादित जमीन के सौदे में ₹8 करोड़ अग्रिम दिए गए थे और अदालत की रोक के बाद हत्या की कथित साजिश रची गई।

संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली