राशन वितरण डीलर के चुनाव को राशन धारकों द्वारा किया गया बहिष्कार
उ प्र कुशीनगर ब्लॉक बिशुनपूरा में ग्राम धौरहरा में राशन वितरण डीलर के लिए चुनाव होना था ,लेकिन चुनाव सभी राशन धारक ने मिलकर बहिष्कार कर दिया।अधिकारियों का कहना था कि ऊपर से आदेश है कि जितने प्रत्याशी हैं ,उनके लिए बारी बारी से हांथ उठाकर हार जीत का निर्णय किया जाएगा। जितने राशन धारक आए थे सभी का एक साथ एक मत से कहना था कि सिर्फ और सिर्फ राशन वितरण डीलर का निर्णय वोट डाल कर ही हार जीत का निर्णय होगा। चुनाव कराने की प्रक्रिया दो बार फेल गया ,दोनों बार राशन धारकों के दबाव और हो हल्ला के बीच अधिकारियों द्वारा चुनाव निरस्त करना पड़ा । 100% राशन धारकों कहना है कि हम वोट डाल कर ही हार जीत का निर्णय करेंगे, दूसरा कोई विकल्प नहीं मानेंगे। दिल्ली क्राइम प्रेस की टीम पूरे राशन धारकों के बीच जाकर बात की तो सभी का एक ही मत से कहना है कि सिर्फ और सिर्फ वोट डाल कर ही राशन वितरण डीलर का निर्णय लिया जाय। जो भी अधिकारी आए थे आश्वासन देकर गए हैं कि बड़े अधिकारी के पास वोट डालने का प्रस्ताव रखा जाएगा और फिर दोबारा से राशन वितरण डीलर का चुनाव कराया जाएगा।
प्रेम रिपोर्टर आर एन सिंह &राज हुसैन