INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

नेपाल में गूंजा भारत का नाम: अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉ. कंचन जैन ‘मातृभाषा रत्न’ की मानद उपाधि से सम्मानित

नेपाल में गूंजा भारत का नाम: अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉ. कंचन जैन ‘मातृभाषा रत्न’ की मानद उपाधि से सम्मानित


नेपाल में आयोजित एक भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह में भारत की प्रतिष्ठित विदुषी डॉ. कंचन जैन को ‘मातृभाषा रत्न’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के साथ ही उन्होंने न केवल अपने उत्कृष्ट कार्यों का परिचय दिया, बल्कि पूरे भारत देश का गौरव भी बढ़ाया।
डॉ. कंचन जैन लंबे समय से भाषा, संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। उनकी यह उपलब्धि भारत की समृद्ध मातृभाषाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे उनके निरंतर प्रयासों का परिणाम है। नेपाल में मिला यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय प्रतिभा की पहचान को और मजबूत करता है। समारोह के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. जैन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है। यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत और भाषाई समृद्धि का प्रतीक भी है।


दिल्ली क्राइम प्रेस : अरुण तिवारी