INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

कुंडा सर्किल क्षेत्र के समस्त थानों का लिया जानकारी, अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय

कुंडा सर्किल क्षेत्र के समस्त थानों का लिया जानकारी, अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय

प्रतापगढ़ अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  बृजनंदन राय द्वारा क्षेत्राधिकारी कुण्डा  अमरनाथ गुप्ता के साथ कुण्डा सर्किल के समस्त थानों के विवेचकगणों का अर्दली रूम लिया गया। अर्दली रूम के दौरान लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा करते हुए उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही साक्ष्य संकलन को मजबूत करने, निष्पक्ष एवं प्रभावी विवेचना सुनिश्चित करने तथा विधिक कार्यवाही को प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ बनाने, पीड़ितों के प्रति संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार अपनाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में पेशेवर दक्षता एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

रिपोर्ट सूरज सोनी प्रतापगढ़