INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

ईद-उल-फितर को लेकर काबुलपुरा व शेखूपुर ईदगाह का निरीक्षण, DM व SSP ने लिया जायजा

ईद-उल-फितर को लेकर काबुलपुरा व शेखूपुर ईदगाह का निरीक्षण, DM व SSP ने लिया जायजा

ईद-उल-फितर के पावन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से काबुलपुरा ईदगाह एवं शेखूपुर ईदगाह का जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अंकिता शर्मा द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान DM व SSP ने ईद की नमाज़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं SSP अंकिता शर्मा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और कानून-व्यवस्था पूरी तरह से सुदृढ़ बनी रहे। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार को शांति पूर्वक मनाएं।

बदायूं से संवाददाता: एके सोनी