सैजनी में निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन का निरीक्षण,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
दातागंज। 06 मई को तहसील दातागंज क्षेत्र के सैजनी में निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन के कार्यों का संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया गया।
इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों, कार्यदायी संस्था के अभियंताओं एवं अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराया जाए।
संवाददाता : एके सोनी, बदायूं