दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राईसाइकिल योजना से जोड़ने के निर्देश
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। सीडीओ ने 16 वर्ष या उससे अधिक आयु की दिव्यांग छात्राओं को नवीन ई-ट्राईसाइकिल योजना का लाभ दिलाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार और पात्र छात्राओं के आवेदन कराने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिला आदर्श पुनर्वास केंद्र के माध्यम से अब तक 587 दिव्यांगजनों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। जनपद में चार मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित हैं।
संवाददाता: एके सोनी, दिल्ली क्राइम प्रेस
सहयोगी: ताहिर हुसैन, बदायूं