INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

ढिलवारी में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक, ग्राम समिति का गठन

ढिलवारी में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक, ग्राम समिति का गठन

बिसौली। जनपद बदायूं की तहसील बिसौली के ग्राम ढिलवारी में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन नरेंद्र चौहान द्वारा किया गया। इस दौरान ग्राम समिति का गठन किया गया और विभिन्न पदों पर दायित्वों की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में विभाग अध्यक्ष बृज प्रांत ठाकुर अनिल सिंह राठौड़ ने हनुमान चालीसा केंद्र की स्थापना कराई तथा संगठन की एकता और सामाजिक जागरूकता पर बल दिया। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक मंगलवार हनुमान चालीसा केंद्र संचालित करने का संकल्प लिया।
बैठक में आदित्य त्रिवेदी (ब्लॉक अध्यक्ष), मोहित ठाकुर (ग्राम अध्यक्ष), रवि सिंह (ग्राम महामंत्री) सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

बदायूं से संवाददाता एके सोनी