ग्राम पस्तोरा (तहसील बिसौली, बदायूं) में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की गोष्ठी आयोजित
ग्राम पस्तोरा में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक संपन्न हुई। मुख्य वक्ता ठा. अनिल सिंह राठौड़ (विभाग अध्यक्ष, बृज प्रांत) ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कराया और संगठन की एकता पर जोर दिया।
बैठक का आयोजन ग्राम अध्यक्ष मोहित ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष विशाल जोशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रत्येक मंगलवार हनुमान चालीसा केंद्र चलाने का संकल्प लिया।