INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

बगरैन में इस्लामुद्दीन प्रधान को दिनदहाड़े मारी गोली, बरेली रेफर; मौके पर पहुंची पुलिस

बगरैन में इस्लामुद्दीन प्रधान को दिनदहाड़े मारी गोली,बरेली रेफर मौके पर पहुंची पुलिस
बगरैन,बदायूं।
जनपद बदायूं के बगरैन स्थित उदयपुर रोड पर दिनदहाड़े गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस्लामुद्दीन प्रधान को गोली मारी गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए बरेली रेफर कर दिया गया।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाने में लग गई।दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फिलहाल गोली मारने के पीछे की वजह और घटना में शामिल आरोपियों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

संवाददाता: पीयूष सोनी बदायूं 
सहयोगी ताहिर हुसैन