INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

इसरो का मिशन चंद्रयान-3 सफल होने पर दिल्ली क्राइम प्रेस में मनाया गया जश्न

इसरो का मिशन चंद्रयान-3 सफल होने पर दिल्ली क्राइम प्रेस में मनाया गया जश्न

 

चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग होने के बाद भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद पूरे भारतवर्ष में खुशी की लहर है इसी क्रम में दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित दिल्ली क्राइम प्रेस के हेड ऑफिस में लड्डू बाटकर खुशी मनाई गई। दिल्ली क्राइम प्रेस के डायरेक्टर अनिल सेठी ने इस अवसर पर सभी भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी उन्होंने दिल्ली क्राइम प्रेस के मुख्यालय पर मौजूद सभी लोगों को लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर वरिष्ठ लीडर रहमत खान, राजकुमार कश्यप, अनीता सिंह, श्याम लाल के साथ ऑफिस स्टाफ से अनिल कुमार व रानी मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता