जोधपुर आंचल की छांव सोसाइटी और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खुडाला में हर्षोल्लास से फहराया गया तिरंगा
राजस्थान: जोधपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (खुडाला) परिसर में स्वतंत्रता उत्सव और देशप्रेम की भावना को समर्पित एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार और आंचल की छांव सोसाइटी के संयुक्त सहयोग से तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। विद्यालय भवन के मुख्य द्वार पर हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे शिक्षक, प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक देशभक्ति के रंग में रंगे नज़र आए। कार्यक्रम का आयोजन संस्था 'आंचल की छांव सोसाइटी' और विद्यालय प्रशासन की सहभागिता से हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. मनोज मकवाना, वाइस प्रिंसिपल रमेश कुमार, व्याख्याता श्रीमती कांता शर्मा, बालवीर जी, शंकर राम, पूरा रामजी, निर्मला सिंह, पूजा, निकिता, मोनिका, तारा शर्मा, भागीरथ जी, ओमाराम जी, महेंद्र जी, किरण एवं संगीता सहित समस्त विद्यालय स्टाफ, एसएमसी (SMC) सदस्य और आंचल की छांव सोसाइटी की सचिव चंद्रा दाधीच विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया और देश की प्रगति व एकता का संकल्प लिया।
रिपोर्ट: निखिल सैनी, सहयोगी चंद्रा दाधीच (जोधपुर, राज०)