बकरा ईद के बाद दिल्ली क्राइम प्रेस और भाकियू की संयुक्त बैठक संपन्न
मेरठ: लिसाड़ी रोड स्थित मुमताज नगर की काले जादू वाली गली में दिल्ली क्राइम व भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बकरा ईद के त्योहार के ठीक बाद आयोजित हुई इस विशेष बैठक में दोनों संगठनों के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान मुख्य रूप से क्षेत्र की समस्याओं, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने और आगामी सामाजिक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से रिपोर्टर शाहिद हसन, न्यूज सपोर्टर फौलाद कुरैशी, जावेद मेवाती, नए सदस्य एफमुद्दीन, मीडिया एसोसिएट बबलू कुरैशी, नसीम जावेद, लोनी से मीडिया एसोसिएट प्रमोद कुमार, अनस सैफी, अब्दुल हाफीज और अब्दुल रहमान मौजूद रहे। वहीं किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन की तरफ से सिमरन मनीष गोस्वामी जी सहित अन्य कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सभी सदस्यों ने मिलकर समाज हित और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट: निखिल सैनी, दिल्ली क्राईम प्रेस