दिल्ली क्राइम ऑफिस पहुंचे पत्रकार, संगठन के बारे में चर्चा हुई
दिल्ली के गोविंदपुरी स्थित जिला एडवाइजर एवं रिपोर्टर राजकुमार कश्यप जी के कार्यालय में पत्रकारों एवं मीडिया से जुड़े लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।इस दौरान बदायूं जनपद से पत्रकार एके उर्फ पियूष सोनी (एरिया एडवाइजर) भी कार्यालय पहुंचे और मीडिया गतिविधियों एवं संगठन विस्तार को लेकर अपने विचार साझा किए। बैठक में जिला एडवाइजर एवं रिपोर्टर राजकुमार कश्यप, रिपोर्टर मोहम्मद असीम अंसारी तथा नवनीत माहेश्वरी विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य समाज की आवाज को निष्पक्ष एवं सत्यता के साथ जनता तक पहुंचाना है। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाकर पत्रकारों के हितों एवं सामाजिक मुद्दों पर निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
दिल्ली के गोविंदपुरी स्थित, दिल्ली क्राइम ऑफिस पहुंचे पत्रकार, संगठन के बारे में चर्चा हुई
Genral
21/05/2026 03:37 AM 44
X