दिल्ली के जंतर मंतर पर कवरेज के दौरान पत्रकारों पर हो रही पुलिस की बर्बरता के विरोध में जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर से पत्रकार बंधुओ ने दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन में कवरेज कर रहे पत्रकारों पर दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता की गई है जिसको लेकर पत्रकारों में आक्रोश फैल रहा है पत्रकारों पर दिल्ली में पुलिस द्वारा पत्रकारों पर की गई बर्बरता के विरोध में संयुक्त पत्रकार महासभा ने जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को ज्ञापन देकर पत्रकारों पर बर्बरता करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तम्भ है और पत्रकारों पर पुलिस की बर्बरता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी संयुक्त पत्रकार महासभा के पदाधिकारियों ने एक सुर में पत्रकारों पर हो रही पुलिस की बर्बरता का विरोध किया
इस अवसर पर संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ शाहनवाज , दिल्ली क्राइम प्रेस रिपोर्टर व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सैनी , मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष जितेंद्र राठी , राष्ट्रीय सचिव काशिफ तलत , सहारनपुर मंडल मीडिया प्रभारी मो असलम ,चौ सुरेंद्र सिंह , मीरापुर प्रभारी रुखशीद सैफी मुजफ्फरनगर संगठन मंत्री सफीक राजपूत पुरकाजी प्रभारी मो शाहनवाज मेरठ जिला अध्यक्ष प्रिंस रस्तोगी रोहित जैन अमित कुमार रोहित कुमार हैदर अली एडवोकेट संजय भारती आदि दर्जनों पत्रकार शामिल रहे
रिपोर्टर सतेन्द्र सैनी