कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड: शालू को पुलिस से क्लीनचिट, कोर्ट से हुई रिहाई...!
कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में शालू को बड़ी राहत मिली है। ससुर की हत्या के आरोप में जेल भेजी गई शालू को पुलिस ने जांच के बाद क्लीनचिट दे दी है।इसके बाद उन्हें कोर्ट से बेल मिल गई जिसके शालू मिनोचा को कानपुर जिला जेल (चौबेपुर) से रिहा किया गया है।अदालत द्वारा पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार करने और तुरंत रिहाई का आदेश देने के बाद, सोमवार (28 सितंबर 2026) की शाम लगभग 6:30 बजे उन्हें 21 दिन बाद जेल से छोड़ा गया। जांच में सामने आया कि हत्या की असली साजिश शालू के पति सुब्रत ने रची थी और उसने ही शालू को फंसाने के लिए झूठा बयान दिलवाया था। पुलिस द्वारा शालू को क्लीनचिट दिए जाने के बाद कोर्ट ने उन्हें निर्दोष मानते हुए रिहा कर दिया।
कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड: शालू को पुलिस से क्लीनचिट, कोर्ट से हुई रिहाई...!
Genral
29/09/2026 05:57 AM 74
X