करावल नगर ई एंड एफ ब्लॉक आर.डब्लू.ए ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।
करावल नगर ई एंड एफ ब्लॉक आर.डब्लू.ए कार्यालय में आज 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया और एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। समस्त कार्यकारिणी सदस्य और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया और तिरंगा यात्रा को सफल बनाया। और यह संदेश दिया,कि हम सब साथ हैं।