INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

कस्बा पुरकाजी के शेरपुर खादर में सोलानी नदी के पानी आने से आम जन मानस परेशान

कस्बा पुरकाजी के शेरपुर खादर में सोलानी नदी के पानी आने से आम जन मानस परेशान।

 

राष्ट्रीय किन्नर संघ व राष्ट्रीय महिला एकता संगठन ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया धरना प्रदर्शन।

 

निखिल सैनी, रिपोर्टर। जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा पुरकाजी के शेरपुर खादर के कई गांव में लगातार सोलानी नदी का पानी आ जाने से बाढ़ की स्थिति हो जाती है, पानी के साथ बहकर आने वाले जंगली जहरीले जानवर घरों में घुस जाते है। जिससे आम जनमानस परेशान हो चुका है जिसके चलते कल राष्ट्रीय किन्नर संघ व राष्ट्रीय महिला एकता संगठन ने कलेक्टर परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मांग की कि रामनगर गांव के वालों के लिए सोलानी नदी पर पुल होना चाहिए, बाढ़ ने आ सके इसीलिए नदी पर बांध का निर्माण भी किया जाना चाहिए, नदी का पानी किसानों के घरों में ना घुस पाए ऐसी कोई व्यवस्था की जानी चाहिए और सिंचाई विभाग द्वारा सिर्फ उतना ही पानी छोड़ा जाए जितना सोलानी नदी की क्षमता है, ताकि गांव वालों को और खेती वालों को नुकसान ना हो सके।