कश्मीरी गेट लूट-हत्या का खुलासा, मृतक का चचेरा भाई समेत 3 गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा...!
दिल्ली के कश्मीरीगेट इलाके में ई-रिक्शा सवार लोगों से लूट और हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। 24 सितंबर को नीली छतरी मंदिर अंडरपास के पास बदमाशों ने कैश से भरा बैग लूटने की कोशिश की थी। विरोध करने पर प्रभात समेत तीन लोगों पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें प्रभात की मौत हो गई। कश्मीरी गेट थाना पुलिस और नॉर्थ जिला स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने 500 से अधिक CCTV फुटेज और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई। मृतक के चचेरे भाई ओम सिंह समेत दीपु राठौर और अभिषेक को गिरफ्तार किया गया, जबकि 16 वर्षीय नाबालिग भी पकड़ा गया। आरोपियों से ₹2.29 लाख बरामद हुए हैं। तीन आरोपी अभी फरार हैं।