INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

खतौली पुलिस की कार्रवाई वांछित आरोपी ‘मुस्कान’ गिरफ्तार

खतौली पुलिस की कार्रवाई वांछित आरोपी ‘मुस्कान’ गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर थाना खतौली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा संख्या 54/26 से संबंधित आरोपी किन्नर सुलेंद्र उर्फ मुस्कान को हिरासत में लिया है।जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में वारंटियों और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी खतौली रुपाली राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को बुढ़ाना तिराहे से गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक,गिरफ्तार आरोपी किन्नर सुलेंद्र उर्फ मुस्कान,पुत्र विजयपाल,निवासी ग्राम नावला,थाना खतौली का रहने वाला है।आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह,हेड कांस्टेबल दिनेश नागर, कांस्टेबल अमित कुमार और महिला कांस्टेबल रजनी शामिल रहीं।


 रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी