INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष बनाए गए संनलित कुशवाहा

*कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष बनाए गए संनलित कुशवाहा समाज में खुशी की लहर समाज को मुख्य धारा से जोडना पहली प्राथमिकता ..* संलीत कुशवाहा

 

 सूरजपुर छत्तीसगढ़ 

16/ जून 2024 जिला सूरजपुर विकासखंड भैयाथान के मंगल भवन में दिन रविवार को कुशवाहा समाज का सूरजपुर जिले के भैय्याथान् में चुनाव करवाया गया भारी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग एकत्रित होकर वोटिंग किए जिस में नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष सनलित कुशवाहा एवं परिक्षेत्र सूरजपुर से विनोद कुशवाहा भैयाथान परिक्षेत्र से राम नारायण कुशवाहा को विजयी घोषित किया गया विजय हुए पदाधिकारी को संभागीय अध्यक्ष सुखदेव मुनि के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया कुशवाहा समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। यदि समाज के लोगों को अपने अतीत का सही बोध हो जाए तो उन्हें विकास करने से कोई रोक नहीं सकता,, सनलित कुशवाहा रविवार को कुशवाहा समाज के सभा को संबोधित कर

उन्होंने कहा कि समाज को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए वचनबद्ध रहेंगे तथा समाज के लिए संगठित होकर समाज को शक्तिशाली बनाना व मुख्य धारा से जोडना उनकी पहली प्राथमिकता होगी , आर्थिक समृद्धि की जरूरत है। समाज के लोग अपनी सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिबद्धताओं को पहचानें तभी सफल होंगे जिस वंश में महात्मा बुद्ध, चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक जैसे महान लोग पैदा हुए आज वह समाज दिग्भ्रमित हो गया है। विकास के लिए सभी लोगों को मिलकर संगठित होकर समय को अनुकूल बना सकते हैं। संघर्ष के अलावा कोई विकल्प नहीं है। शिक्षा के माध्यम से समाज को चरित्रवान, संस्कारवान बनाने के साथ ही विकास की ओर ले जा सकते हैं। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।। इस निर्वाचन के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी श्री उमेश कुशवाहा एवम् सहायक श्री अरविंद कुशवाहा, श्री निवासचंद कुशवाहा,श्री नरेन्द्र कुशवाहा जी को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के मंच संचालन के लिए श्री रूपनारायण जी के द्वारा सभी आए हुए समाज के समस्त वरिष्ठजानो का आभार व्यक्त किया गया।

राजाराम कुशवाहा 

दिल्ली क्राइम व भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़