पश्चिम चम्पारण में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ, हस्ताक्षर अभियान के साथ लिया गया स्वच्छता का संकल्प।
बेतिया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS)-2026’ अभियान का शुभारंभ पश्चिम चम्पारण जिले में बैठक एवं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से किया गया। अभियान का आयोजन 17 सितम्बर 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इस वर्ष अभियान की थीम “स्वच्छता में सहभाग: स्वच्छ भारत, विकसित भारत” है।
अभियान के शुभारंभ के अवसर पर उपविकास आयुक्त श्री काजले वैभव नितिन ने बताया गया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से जिले में जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए स्वच्छता के प्रति व्यापक जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान सामुदायिक सहभागिता, ठोस अपशिष्ट का 4-तरफा पृथक्करण, स्वच्छ सार्वजनिक स्थल, सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान तथा ‘अपशिष्ट से समृद्धि’ जैसे प्रमुख विषयों पर विशेष रूप से कार्य किया जाएगा।अभियान के तहत लक्षित स्वच्छता इकाई (CTU) की पहचान एवं उसका रूपांतरण, स्वच्छता पाठमाला, स्वच्छ सार्वजनिक स्थलों की सफाई एवं सौंदर्यीकरण, जनभागीदारी आधारित जागरूकता अभियान, खेलकूद गतिविधियां, स्वच्छ पर्यटन स्थल, ‘स्वच्छता से समृद्धि’ अर्थात कचरे से धन, सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर, ‘एक दिन एक घंटा एक साथ’ तथा 02 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा जैसी गतिविधियों का कार्यक्रम के अवसर पर नगर आयुक्त, पश्चिम चम्पारण-बेतिया, निदेशक DRDA, निदेशक NEP, जिला समन्वयक, जिला सलाहकार, प्रखंड समन्वयक, स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी तथा आमजन उपस्थित रहे।
रिपोर्टर अनूप कुमार जायसवाल & हरिद्र शर्मा