गांव के विकास के साथ देशभर की खबरें भी एक जगह, एआई सहायक ‘विकास’ उपलब्ध
नजीबाबाद (सबलपुर बीतरा) दिल्ली क्राइम प्रेस में पिछले 10 वर्षों से कार्यरत लव कुमार ने अपने पत्रकारिता अनुभवों से प्रेरित होकर अपने पैतृक गांव सबलपुर बीतरा के विकास के लिए ‘सबलपुर बीतरा विकास मंच’ की शुरुआत की थी। 15 अगस्त 2026 को शुरू किए गए इस मंच की आधिकारिक वेबसाइट अब ग्रामीणों के लिए सार्वजनिक रूप से लॉन्च कर दी गई है।
वेबसाइट का पता है — sabalpurbitravikasmanch.in
लव कुमार ने बताया कि पत्रकारिता के दौरान उन्होंने महसूस किया कि गांव के लोगों के लिए सही जानकारी और सरकारी सुविधाओं तक आसान पहुंच बेहद जरूरी है। इसी सोच के साथ गांव के लिए एक डिजिटल मंच तैयार किया गया। पिछले कुछ समय से वेबसाइट का परीक्षण चल रहा था, जिसे अब ग्रामीणों के उपयोग के लिए सार्वजनिक कर दिया गया है।
वेबसाइट पर मिलेंगी कई सुविधाएं
वेबसाइट पर गांववासियों के लिए जनसमस्या दर्ज करना, शिकायत की स्थिति ट्रैक करना, जनसुझाव देना, सरकारी योजनाओं की जानकारी, योजना पात्रता की जानकारी, सरकारी विभागों के आधिकारिक पोर्टल, जरूरी हेल्पलाइन नंबर, सूचना बोर्ड, पंचायत संबंधी सूचना, ग्राम सभा सूचना, स्वास्थ्य सूचना, किसान सूचना, आपात सूचना, स्थानीय दुकानें, स्थानीय सेवाएं, अपना व्यवसाय जोड़ना, स्थानीय सेवा प्रदाताओं की जानकारी, गांव का डिजिटल मैप, स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी, अस्पताल की जानकारी, स्वास्थ्य हेल्पलाइन, शिक्षा संबंधी जानकारी, स्कूल की जानकारी, ऑनलाइन शिक्षा संसाधन, किसान सहायता, मंडी भाव की जानकारी, कृषि योजनाओं की जानकारी, उत्तम शुगर मिल अपडेट, बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी, DigiLocker और सरकारी सेवाएं, बीमा सेवा, GST सहायता, टैक्स सहायता, गांव की खबरें, देशभर की खबरों तक पहुंच, समाचार और अपडेट, फोटो गैलरी, वीडियो गैलरी, गांव की दीवार, गांव बाजार, स्थानीय खरीद-बिक्री की जानकारी, कारपूल सुविधा, विकास कार्यों की जानकारी, विकास कार्यों की प्रगति, विकास कार्यों की फोटो, स्मार्ट गाइड, गांव से पूछो, मेरे काम, फॉर्म और आवेदन,और गांव के विकास कार्यों से जुड़ी जानकारी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
इसके साथ ही ग्रामीणों के लिए वेबसाइट पर दिल्ली क्राइम प्रेस की खबरों को भी जगह दी गई है, जिससे गांव के लोग स्थानीय जानकारी के साथ देशभर की प्रमुख खबरों से भी जुड़े रह सकें। लव कुमार पिछले 10 वर्षों से दिल्ली क्राइम प्रेस से जुड़े हुए हैं और पत्रकारिता के इसी अनुभव को गांव के डिजिटल मंच से जोड़ने का प्रयास किया गया है।
एआई सहायक ‘विकास’ खास आकर्षण
वेबसाइट पर एआई सहायक ‘विकास’ भी उपलब्ध है। ग्रामीण इससे सबलपुर बीतरा, आसपास के क्षेत्र, सरकारी योजनाओं, राशन, पेंशन, आवास, स्वास्थ्य और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े सवाल पूछकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मंच का उद्देश्य- गांव में जागरूकता बढ़ाना, ग्रामीणों की समस्याओं को सही जगह तक पहुंचाने में सहयोग करना और जनभागीदारी के माध्यम से गांव के विकास को आगे बढ़ाना है।
लव कुमार ने स्पष्ट किया कि मंच का उद्देश्य ग्राम प्रधान या ग्राम पंचायत के खिलाफ बोलना नहीं, बल्कि गांव की गरीब जनता की आवाज बनना और गांव के विकास में सहयोग करना है। उन्होंने ग्रामीणों से वेबसाइट का अधिक से अधिक उपयोग करने और अपने सुझाव साझा करने की अपील की।
पत्रकार - लव कुमार