कानून के रखवालों की ही गाड़ी से गायब नंबर प्लेट: क्या नियमों की धज्जियां उड़ाने पर पुलिस पर नहीं लागू होते ट्रैफिक नियम?
राजस्थान सूत्र (दिल्ली क्राइम प्रेस): एक तरफ जहां यातायात पुलिस आम जनता पर बिना नंबर प्लेट, अवैध प्लेट या नियमों की अनदेखी करने पर भारी-भरकम चालान काटती है, वहीं दूसरी तरफ खुद पुलिसकर्मियों की गाड़ियों पर ही नियमों की अनदेखी देखने को मिल रही है। हाल ही में सामने आई एक तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि एक बाइक पर आगे रजिस्ट्रेशन नंबर की जगह सिर्फ 'POLICE' लिखी हुई एक प्लेट लगी है और उस पर कोई गाड़ी नंबर अंकित नहीं है। पास में ही पुलिसकर्मी भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं। यह नजारा सीधे तौर पर मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत देश के हर वाहन पर आगे और पीछे स्पष्ट एवं नियमानुसार नंबर प्लेट होना अनिवार्य है। कानून की नजर में सभी नागरिक समान हैं और यातायात नियम पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी समान रूप से लागू होते हैं। बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के वाहन चलाना सुरक्षा की दृष्टि से भी एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। ऐसे में आम जनता के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या नियम सिर्फ आम नागरिकों के चालान काटने के लिए बनाए गए हैं या फिर कानून का पालन करवाने वाले खुद भी इन नियमों से बंधे हैं? स्थानीय लोगों ने इस प्रकार की घटना पर उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।
कानून के रखवालों की ही गाड़ी से गायब नंबर प्लेट: क्या नियमों की धज्जियां उड़ाने पर पुलिस पर नहीं लागू होते ट्रैफिक नियम?
Genral
31/08/2026 03:46 AM 7
X