बुराड़ी में सांसद खेल महोत्सव: 32 टीमों के बीच वॉलीबॉल मैच और महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता का रोमांच...!
संवाददाता सुहैल अहमद :- उत्तरीदिल्ली के बुराड़ी स्थित बाबा कॉलोनी के पास यमुना बांध पर रविवार को “सांसद खेल महोत्सव—फिट युवा फॉर विकसित भारत” के तहत एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता वा रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित हुई।बुराड़ी वॉर्ड 6 के निगम पार्षद Anil Kumar Tyagi और आयोजक विवेक वशिष्ठ ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को मोबाइल की दुनिया से निकालकर खेलों की ओर प्रेरित करते हैं। सांसद Manoj Tiwari 'Mridul' ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की 32 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनके बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। आयोजन के दौरान वॉलीबॉल के साथ रस्साकशी प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें पुरुषों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि स्थानीय स्तर से उभरने वाले खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं।