INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

सांसद विद्युत वरण महतो ने किया झारखंड क्षत्रिय संघ भवन के प्रथम तल का भूमिपूजन

सांसद विद्युत वरण महतो ने किया झारखंड क्षत्रिय संघ भवन के प्रथम तल का भूमिपूजन

जमशेदपुर (कदमा): झारखंड क्षत्रिय संघ, कदमा इकाई के लिए आज का दिन अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक रहा। झारखंड क्षत्रिय संघ भवन के प्रथम तल्ला (1st Floor) निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं आधारशिला स्थापना कार्यक्रम माननीय सांसद विद्युत वरण महतो जी के कर-कमलों द्वारा विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो जी ने झारखंड क्षत्रिय संघ द्वारा समाजहित और जन कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने संगठन की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि यह नया निर्माण कार्य आने वाले समय में समाज की गतिविधियों और एकता को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए विभिन्न इकाइयों के प्रमुख और केंद्रीय पदाधिकारी जुटे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री शंभूनाथ सिंह जी, महिला अध्यक्षा श्रीमती कविता परमार जी, कदमा इकाई के अध्यक्ष श्री अजय प्रसाद सिन्हा जी उपस्थित रहे। इनके अलावा केंद्रीय संघ और विभिन्न इकाइयों के वरिष्ठ पदाधिकारी अनूप सिंह, पी. के. सिंह, हरिशंकर सिंह, अजय सिंह, बी. बी. सिंह, रामचंद्र सिंह, वाई. के. सिंह, अशोक सिंह, विनोद सिंह, उमा सिंह, श्याम सिंह और अजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी अतिथियों ने संगठन की एकजुटता की सराहना करते हुए इस नवनिर्माण को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।

ट्रेनी रिपोर्टर: अंकित कुमार BVC592875