चेन्नई के सरकारी अस्पताल में महावीर इंटरनेशनल ने बांटे बेबी किट, माताओं को उपहार
चेन्नई, 06 मार्च: महावीर इंटरनेशनल चेन्नई गोल्ड सेन्टर के तत्वावधान में आरोग्य परियोजना "स्वस्थ माँ स्वस्थ शिशु" के तहत ताम्बरम सरकारी अस्पताल में एक विशेष वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार सुबह 11 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में नवजात शिशुओं की माताओं को बेबी किट और सैनेटरी नेपकिन वितरित किए गए। महावीर इंटरनेशनल अपैक्स के दिशानिर्देशों के अनुसार, विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में कुल 41 नई माताओं को पहनने के लिए लम्बे गाउन भी प्रदान किए गए। इस सफल वितरण कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के चेयरमैन महेन्द्र गुणवंती पगारिया, वाईस चेयरमैन प्रवीण नीता कुम्भट, सचिव नरेन्द्र खाँटेड, कोषाध्यक्ष बसन्त बरड़िया, नारायणलाल सीरवी, कनगी, लीशा सहित अस्पताल के स्टॉफ ने भरपुर सहयोग प्रदान किया। यह पहल मातृत्व स्वास्थ्य और शिशु कल्याण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
रिपोर्टर: निखिल सैनी, सहयोगी महेंद्र जी