नौकरानी ने रची बुजुर्ग दंपति को लूटने की साजिश, मां-बेटा समेत 3 गिरफ्तार
◾ उत्तरी दिल्ली के #रूपनगर में बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में पूर्व नौकरानी सरोज, उसके बेटे मनोज और मनोज के दोस्त को गिरफ्तार किया है।
◾ आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये, अमेरिकी डॉलर और पाउंड बरामद हुए हैं।
◾ Delhi Police के मुताबिक, सरोज को बुजुर्ग दंपति के घर की दिनचर्या और नकदी की पूरी जानकारी थी, जिसका फायदा उठाकर उसने बेटे के साथ लूट की साजिश रची। जांच के दौरान CCTV फुटेज और तकनीकी सर्विलांस से पुलिस को अहम सुराग मिले।
◾ आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान उत्तर प्रदेश में पुलिस टीम पर फायरिंग भी हुई थी। DCP North District निहारिका भट्ट ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली