INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिल्ली पत्रकारों के समर्थन में जा रहे थे संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व दिल्ली क्राईम प्रेस रिपोर्टर सतेन्द्र सैनी को किया हाउस अरेस्ट

दिल्ली कूच से पहले मुजफ्फरनगर में बड़ा एक्शन: दिल्ली क्राइम प्रेस रिपोर्टर व संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सैनी को आज सुबह सवेरे 5:00 किया हाउस अरेस्ट 

​पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस ने सत्येंद्र सैनी को उनके आवास गांधीनगर पर किया नजरबंद ​पत्रकारों के समर्थन में दिल्ली जा रहे सत्येंद्र सैनी को पुलिस ने रोका, संयुक्त पत्रकार महासभा में आक्रोश ​दिल्ली में हाल ही में पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता और धक्कामुक्की के विरोध में आवाज उठाने जा रहे संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सैनी को मुजफ्फरनगर पुलिस ने उनके आवास पर हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर दिया है।सत्येंद्र सैनी दिल्ली में पत्रकारों के अधिकारों और उनके साथ हुई दुर्व्यवहार की घटना के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे। इसकी भनक लगते ही मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया और एहतियातन उनके घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर उन्हें नजरबंद कर दिया, ताकि वे दिल्ली कूच न कर सकें।
दिल्ली क्राइम प्रेस रिपोर्टर व संयुक्त पत्रकार महासभा से राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सैनी