INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मिलावटी पनीर फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, 1500 किलो दूषित पनीर और 3000 लीटर मिलावटी दूध नष्ट...!

मिलावटी पनीर फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, 1500 किलो दूषित पनीर और 3000 लीटर मिलावटी दूध नष्ट...!

◾#मथुरा में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोसीकलां थाना क्षेत्र के नगला उटावर गांव में चल रही अवैध पनीर फैक्ट्री पर छापा मारा
◾टीम ने मौके से रानीपाल केमिकल, रिफाइंड और सोयाबीन से तैयार किया जा रहा करीब 1500 किलो दूषित पनीर और 3000 लीटर मिलावटी दूध बरामद किया, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।
◾यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और जिलाधिकारी मथुरा के निर्देश पर की गई। सहायक आयुक्त डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.के. त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर मुस्तकीम पुत्र हनीफ के ठिकाने पर छापा मारा। विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया।

संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली