रोहिणी स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, 1200 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार.....!
दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1200 क्वार्टर अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार बरामद कर जब्त कर ली। कार्रवाई इंस्पेक्टर संदीप गोदारा के नेतृत्व और एसीपी ऑपरेशंस अजमेर सिंह की निगरानी में गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रेम नगर क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रानी खेड़ा निवासी 52 वर्षीय श्री भगवान के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं 33/38/58 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में पता चला है कि वह पहले भी आबकारी अधिनियम के मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस अब शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुटी हुई है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली