बदायूं पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल एसएसपी डॉ. अंकिता शर्मा ने 16 पुलिसकर्मियों के किए तबादले
कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 16 पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण किए गए हैं।
यह स्थानांतरण कार्यक्षमता बढ़ाने, क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए किए गए हैं। जिन पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी डॉ. अंकिता शर्मा ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर इस प्रकार के प्रशासनिक निर्णय लिए जाते र
संवाददाता: एके सोनी