INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मकर संक्रांति पर्व आचार्यकुल मुज़फ्फरनगर द्वारा हुआ खिचड़ी वितरण।

मकर संक्रांति पर्व आचार्यकुल मुज़फ्फरनगर द्वारा हुआ खिचड़ी वितरण।



आज दिनाँक 14.01.2023 स्थानीय शिव चौक पर मकर संक्रांति पर्व पर विगत कई वर्षों की भांति आचार्यकुल ने प्रांतीय अध्यक्ष होती लाल शर्मा के नेतृत्व में दिवगंत प्रोफेसर डॉ निशा अग्रवाल धर्मपत्नी पूर्व प्राचार्य डॉ एस पी अग्रवाल वरिष्ठ सदस्य जिला आचार्यकुल की स्मृति में दैनिक आने जाने वाले राहगीर, भाई बहिनो, रिक्शाचालकों, मजदूर वर्ग आदि में प्रसाद स्वरूप खिचड़ी का वितरण किया। सामाजिक समरसता का पर्याय बन चुके संस्था के कार्यों को उपस्थित सभी आगुन्तको, अतिथियों ने बेहद सराहा। हिन्दू मुस्लिम सभी भाई बहिनो ने पूरी श्रद्धा से इस वितरण में सहयोग दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चौधरी राजबीर सिंह, उपाध्यक्ष पंडित शिव कुमार धीमान, पण्डित सतप्रकाश शर्मा, चौधरी देवराज सिंह, सचिव आचार्य सुरेंद्र पाल सिंह, कोषाध्यक्ष आचार्य सीता राम, श्रीमती शशि गोयल, पूनम शर्मा, नीलम मालिक, अलका सैनी एडवोकेट, राहुल शर्मा एडवोकेट, रवि गोस्वामी एडवोकेट, भरत शर्मा एडवोकेट, शहर काजी तनवीर आलम, गज़ाला, महबूब आलम एडवोकेट, कृष्णभक्त श्रीमती रीता शर्मा, श्रीमती पूनम मार्शल, अस्सिस्टेंट कमिश्नर जिला उद्योग आर के मार्शल, अशोक कुमार गुप्ता, इंजीनियर लोकेश चंद्रा, श्रीमती रमा शर्मा, ब्रजेश एडवोकेट, सृष्टि चौधरी, डॉ श्रीमती विनीत जैन, पी पी सुधा, बोहरन लाल, विनोद शर्मा, संदीप दास एडवोकेट, शहीर आलम, आदर्श धीमान, गुडविल सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, बबिता शर्मा, अंजू शर्मा, सुषमा सिंह, मांगा सिंह उपाध्याय, डॉ विष्णु दत्त भारद्वाज, श्रीमति अरुण बाला सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे व खिचड़ी वितरण में सहभागिता की।

महेश कुमार प्रजापति रिपोर्टर।