रील बनाने से कोई पत्रकार नहीं बन जाता सुप्रीम कोर्ट की दोटूक...! मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिल सकता है अलग संरक्षण
सोशल मीडिया पर रील बनाने और खुद को पत्रकार बताने वालों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में हुए प्रदर्शनों के दौरान पत्रकारों के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि पत्रकार होने का दर्जा कोई व्यक्ति खुद से तय नहीं कर सकता। जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने मौखिक टिप्पणी में कहा कि स्वघोषित पत्रकारों को मान्यता प्राप्त पत्रकारों के समान संरक्षण मिलना जरूरी नहीं है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों की पहचान और पेशेवर स्थिति पर विचार करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय जांच समिति को सात पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार की शिकायतों की जांच करने को कहा है। अदालत पत्रकारिता की स्वतंत्रता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी के बीच संतुलन के सवाल पर भी विचार करेगी।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
रील बनाने से कोई पत्रकार नहीं बन जाता सुप्रीम कोर्ट की दोटूक...! मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिल सकता है अलग संरक्षण
Genral
27/11/2026 05:11 AM 2
X