करोल बाग की गफ्फार मार्केट में भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं...!
राजधानी दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में शुक्रवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग पुरी प्लाजा की 13 ब्लॉक स्थित एक दुकान/इमारत में लगी। सूचना मिलते ही दिल्ली दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 22 गाड़ियों को तैनात किया गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने का अभियान चलाया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
करोल बाग की गफ्फार मार्केट में भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं...!
Genral
06/11/2026 07:11 AM 32
X