INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मेरठ (परतापुर): काशी गांव में जलभराव से हाहाकार, घुटने भर पानी के बीच ठप हुआ जनजीवन

मेरठ (परतापुर): काशी गांव में जलभराव से हाहाकार, घुटने भर पानी के बीच ठप हुआ जनजीवन

मेरठ
के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित काशी गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव की स्थिति अत्यंत विकराल हो चुकी है, जिससे मुख्य सड़कों और गलियों में घुटने तक पानी भर जाने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुहाल हो गया है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और काम पर जाने वाले लोगों को बदबूदार व दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, वहीं कई घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान भी बर्बाद हो चुका है। लगातार जमा पानी से डेंगू, मलेरिया और त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है और मच्छरों के प्रकोप से स्थानीय निवासी भयभीत हैं। प्रशासन की बेरुखी से नाराज ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पंप सेट लगाकर जल निकासी कराने और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पक्के ड्रेनेज सिस्टम का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

रिपोर्टर शाहिद हसन मेरठ ,सहयोगी दानिश मलिक