INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मेरठ मिशन शक्ति फेज-5.0' के तहत लिसाड़ी गेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 720 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

मेरठ 'मिशन शक्ति फेज-5.0' के तहत लिसाड़ी गेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 720 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
 

मेरठ: जनपद में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना लिसाड़ी गेट पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के आदेशानुसार और एसपी सिटी के निर्देशन में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। ​जानकारी के अनुसार, 'मिशन शक्ति फेज-5.0' (द्वितीय चरण) के तहत थाना लिसाड़ी गेट की मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी और पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा नशा तस्करी की सूचना मिली थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 15 मई 2026 को खुशहाल नगर पानी की टंकी के पास मैदान से अभियुक्त हासिम उर्फ सोनू (पुत्र मेहरबान) को रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त शहजाद कॉलोनी, समर गार्डन (लिसाड़ी गेट, मेरठ) का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 26 वर्ष है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 720 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। माल बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।​इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी दलवीर सिंह, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी महिला उपनिरीक्षक प्रियंका शर्मा, उपनिरीक्षक सुमित नायक, महिला कांस्टेबल सोनम, मोनी और कांस्टेबल कृष्ण वीर व काव्य वशिष्ठ शामिल रहे।

रिपोर्टर: निखिल सैनी, सहयोगी शाहिद हसन (मेरठ)